{"_id":"638dda6ef82bce73b1032e61","slug":"man-snatched-chain-from-old-woman-sitting-inside-house-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: घर में धूप सेंक रही बुजुर्ग के पहले छुए पैर, फिर छीनी सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: घर में धूप सेंक रही बुजुर्ग के पहले छुए पैर, फिर छीनी सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
सार
जगपाल सिंह निवासी सेंच्युरी एनक्लेव फेस-दो पटियाला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी माता दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के आंगन में बैठी धूप सेक रही थी। इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक व्यक्ति उनके घर अंदर घुस आया।
विज्ञापन
महिला के पैर छूता आरोपी।
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में दिनदहाड़े एक युवक ने घर के अंदर घुसकर आंगन में धूप सेक रही बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
जगपाल सिंह निवासी सेंच्युरी एनक्लेव फेस-दो पटियाला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी माता दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के आंगन में बैठी धूप सेक रही थी। इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक व्यक्ति उनके घर अंदर घुस आया। इस व्यक्ति ने उसकी माता के पैर छुए और फिर आंगन में लगी टाइलों के बारे में पूछने लगा। माता अभी बता ही रही थीं कि उक्त व्यक्ति ने उनके गले में डाली सोने की चेन छीनी और भाग निकला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद उनकी बेटियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर वह भी घर के अंदर से बाहर निकले, लेकिन तब तक स्नेचर बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे अपने साथी के साथ मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने इस बयान और पूरी वारदात की वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है, पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन