फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Shot dead in Pathrala village of Bathinda

Bathinda: युवक को केक काटने के लिए बुलाया और फिर गोली मार दी; पटाखों के शोर में किसी को नहीं सुनाई दी आवाज

Sat, 02 Nov 2024 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

गांव पथराला का रहने वाला युवक गग्गू बीती रात खाने के बाद सो गया था। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवकों ने गग्गू को बर्थडे का केक काटने की बात कर घर से बुला लिया था। जब गग्गू बर्थडे का केक काटने के लिए पहुंचा तो उसकी युवकों से कहासुनी हो गई और उन्होंने गग्गू के पेट में गोली मार दी।

विज्ञापन
Man Shot dead in Pathrala village of Bathinda
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बठिंडा के गांव पथराला में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गग्गू के ताैर पर हुई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पथराला का रहने वाला युवक गग्गू बीती रात खाने के बाद सो गया था। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवकों ने गग्गू को बर्थडे का केक काटने की बात कर घर से बुला लिया था। जब गग्गू बर्थडे का केक काटने के लिए युवकों के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद विरोधी युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने गग्गू के पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।  
विज्ञापन


हत्या के बारे में गांव के लोगों को शनिवार सुबह तीन बजे पता चला जब एक ग्रामीण ने खून से लथपथ शव देखा। गांव के कुछ लोगों के अनुसार बीती रात गोली की आवाज दीपावली के पटाखों के शोर के कारण सुनाई नहीं दी। मृतक युवक गग्गू 25 वर्ष का बताया जा रहा है और वह अभी अविवाहित था। युवक अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। एसएसपी अमनीत कोंडल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed