फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man shot dead in moga

मोगा में हत्या: पत्नी के आशिक को घर आने से रोका, सिर में मारी गोली; शराब के नशे में की वारदात

Wed, 11 Feb 2026 07:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 07:36 AM IST
सार

इंद्रजीत सिंह को भरपूर सिंह ने अपने घर आने से मना किया था। डीएसपी के अनुसार, शराब के नशे में इंद्रजीत सिंह ने शाम करीब सात बजे अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से भरपूर सिंह के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
man shot dead in moga
मोगा में हत्या - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के अंतर्गत आते गांव कैलां में मंगलवार देर शाम हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक भरपूर सिंह की पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत सिंह के साथ संबंध थे। जब पति को इस बात का पता चला तो उसने आरोपी को अपने घर आने से मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी इंद्रजीत सिंह ने शराब के नशे में अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से भरपूर सिंह के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत सिंह नामक व्यक्ति को भरपूर सिंह ने अपने घर आने से मना किया था। डीएसपी के अनुसार, शराब के नशे में इंद्रजीत सिंह ने शाम करीब सात बजे अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से भरपूर सिंह के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक भरपूर सिंह की पत्नी के साथ नाजायज संबंधों को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed