फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murdered in bathinda in front of kid

रंजिश में युवक को गंडासों से काटा: बेटे को पतंग दिलाने आया था, आरोपियों ने मासूम के सामने दी दर्दनाक माैत

Mon, 03 Feb 2025 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

गांव बल्लुआना का सुखराज सिंह बसंत पंचमी पर अपने बेटे को पतंग दिलाने आया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने कृपाण और गंडासों से उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Man murdered in bathinda in front of kid
बठिंडा में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के गांव बल्लूआना में बसंत पंचमी पर अपने बच्चे को पतंग दिलाने आए सुखराज सिंह पर गांव के ही काला सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण एवं गंडासों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


10 साल के बेटे के सामने ही आरोपियों ने उसके पिता को बेरहमी से काट डाल। सुखराज की दोनों कलाइयों, पैर और सिर पर कई वार किए गए। वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। सुखराज को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बठिंडा ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने काला सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को एक समागम में किसी बात पर काला सिंह और सुखराज के बीच कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथियों संग इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed