फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murdered by uncle in Halwara of Punjab

Halwara: चाची के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को चाचा ने मार डाला, लिव इन पार्टनर से परेशान युवक ने जान दी

Sat, 06 Aug 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

गांव लोहटबद्दी के 32 वर्षीय युवक जगविंदर सिंह ने अपनी लिव इन पार्टनर विधवा महिला से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके घर मिलने आए बड़े भाई हरमेल सिंह ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर पंखे से झूल रहा था।

विज्ञापन
Man Murdered by uncle in Halwara of Punjab
death - फोटो : istock

विस्तार

हलवारा में अपनी सगी चाची के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक को उसके चाचा ने लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा थाना सोहर बाजार घुनसाहा मसहरी पसकाला वार्ड नंबर 13 सहरसा का रहने वालस है। फिलहाल थाना सुधार के गांव तुगल में रह रहे हैं।

विज्ञापन


सविया देवी ने अपने ही पति वीरेन साहा के खिलाफ अपने भतीजे उपेंद्र साहा के कत्ल का मुकदमा दर्ज करवाया है। सुधार पुलिस ने आरोपी विरेन साहा को कत्ल में इस्तेमाल लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विरेन साहा के कब्जे से लाठी और खून से सनी दरी, लोअर और अन्य सुबूत भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


सविया देवी ने अपने ब्यान में कहा कि 25 साल पहले उसकी शादी विरेन साहा से हुई थी, लेकिन इन तमाम वर्षों में उसके पति विरेन साहा के साथ लड़ाई झगड़ा चलता रहा। इतने साल जुल्म बर्दाश्त करने के बाद कुछ समय पहले उसने पति विरेन साहा को छोड़ दिया और उपेंद्र साहा के साथ रहने लगी। उसका तलाक नहीं हुआ था इसके बावजूद वह अपने पति के भतीजे उपेंद्र साहा के साथ सहमति संबंध से रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह विरेन उपेंद्र साहा को बात करने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। विरेन उसे मरा हुआ समझ कर वहीं फेंककर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को पहले सिविल अस्पताल सुधार ले जाया गया। फिर सिविल अस्पताल लुधियाना और वहां से राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया। पटियाला से भी उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया गया, जहां 5 अगस्त की रात को उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। सविया देवी का कहना है कि वह 25 वर्षों से अपने पति के साथ नरक भरी जिंदगी जी रही थी इसलिए उसे छोड़ा था। 

सहमति संबंध में रह रही महिला से परेशान युवक ने जान दी 

गांव लोहटबद्दी के 32 वर्षीय युवक जगविंदर सिंह ने अपनी लिव इन पार्टनर विधवा महिला से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसके घर मिलने आए बड़े भाई हरमेल सिंह ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर पंखे से झूल रहा था। थाना रायकोट के अधीन चौकी लोहटबद्दी की पुलिस ने हरमेल सिंह के बयान पर महिला के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह गिल ने बताया कि आरोपी महिला को कल अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। 

पुलिस को दिए अपने बयान में हरमेल सिंह ने बताया कि महिला के पति गुरदेव सिंह की मौत हो चुकी है। करीब एक साल पहले वह उसके छोटे भाई जगविंदर सिंह के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी। छह महीने बाद ही वह जगविंदर को परेशान करने लगी थी। जगविंदर अक्सर खुदकुशी करने की बात करने लगा था। वह परिवार से अलग रहता था, इसलिए वे उससे मिलने जाते और सांत्वना देकर लौट आते थे। शुक्रवार को भी जगविंदर और उस महिला में बहुत झगड़ा हुआ था। वे शाम को जगविंदर से मिलकर भी आए थे। शनिवार सुबह सात बजे वे दोबारा जगविंदर से मिलने गए तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। महिला भी गायब थी। इसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो जगविंदर छत के पंखे से झूल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed