फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murder wife in sangrur

संगरूर में पत्नी को गंडासे से काटा: चरित्र पर करता था शक, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचे पति ने कबूला जुर्म

Wed, 11 Feb 2026 08:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 08:05 AM IST
सार

आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पत्नी के कथित अवैध संबंधों को वारदात का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Man murder wife in sangrur
मृतका - फोटो : फाइल

विस्तार

लहरागागा क्षेत्र के गांव खंडेबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने गंडासे से उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया और इसके बाद खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव खंडेबाद निवासी कुलदीप सिंह ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर की हत्या कर दी। दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं। मंगलवार को जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में आरोपी पत्नी पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


डीएसपी लहरा रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पत्नी के कथित अवैध संबंधों को वारदात का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस नृशंस हत्या ने न केवल परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed