फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man killed in dispute in Dream City of Faridkot

फरीदकोट में पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या: गली में बेंच पर बैठने को हुए विवाद में बीच बचाव करने गया था नौजवान

Sat, 07 Oct 2023 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की 6, आईआरबी बटालियन में तैनात एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से अपने परिवार के साथ ड्री सिटी में रहा है। उसका छोटा बेटा तेजिंदर सिंह भी उनके साथ रहता था। उनके घर के बाहर गली में एक बेंच रखा हुआ है जिसपर अक्सर ही कालोनी के लोग बैठ जाते है। 

विज्ञापन
Man killed in dispute in Dream City of Faridkot
मृतक तेजिंदर - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदकोट की स्थानीय ड्रीम सिटी में शुक्रवार रात को एक घर के बाहर बेंच पर बैठने को लेकर झगड़े में एएसआई के बेटे की हत्या कर दी गई। युवक बीच बचाव करने आया था। मृतक की पहचान ड्रीम सिटी निवासी तेजिंदर सिंह के रूप में हुई। इस विवाद में हत्या के मुख्य आरोपी को भी गंभीर चोटें लगी है और दूसरे पक्ष के 5 अन्य भी घायल हुए है जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता बलदेव सिंह के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ बोनी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में दाखिल मुख्य आरोपी की निगरानी में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में मजदूरों की हड़ताल, अनाज मंडियों के गेट बंद किए, धान लेकर आए किसान परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पंजाब पुलिस की 6, आईआरबी बटालियन में तैनात एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से अपने परिवार के साथ ड्री सिटी में रहा है। उसका छोटा बेटा तेजिंदर सिंह भी उनके साथ रहता था। उनके घर के बाहर गली में एक बेंच रखा हुआ है जिसपर अक्सर ही कालोनी के लोग बैठ जाते है। 

पांच अक्तूबर को इस बेंच पर लखविंदर सिंह सोढ़ी के बेटे अर्शदीप सिंह व जसनदीप सिंह बैठे थे जिन्हें उनके घर के पास रहने वाले संदीप उर्फ बोनी ने उठा दिया था। 6 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे बोनी ने लखविंदर सिंह के दोनों बेटों को फिर रोका और आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे। इस दौरान बलदेव के बेटे तेजिंदर सिंह ने बीच बचाव करना चाहा तो बोनी व उसके अज्ञात साथी उसी पर टूट पड़े। इस दौरान लखविंदर सिंह व उसकी माता भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने लखविंदर सिंह, उसकी माता, दोनों बेटों के अलावा तेजिंदर सिंह व मोहित कक्कड़ पर तेजधार हथियारों व बेसबाल से हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टर ने तेजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलजिंदरपाल सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस ने बलदेव सिंह के बयान पर आरोपी संदीप उर्फ बोनी व अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed