{"_id":"6780c16efd3d9880030111c5","slug":"man-died-in-suspicious-circumstances-in-jalandhar-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बेहोशी की हालत में मिला था; नशे की ओवरडोज की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बेहोशी की हालत में मिला था; नशे की ओवरडोज की आशंका
Fri, 10 Jan 2025 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:13 PM IST
सार
थाना मेहतपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दी।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर देहात के थाना मेहतपुर एरिया में एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन निवासी चोपड़ा मोहल्ला मेहतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक साजन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल से शराब से भरा एक लिफाफा और अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस नशे के ओवरडोज सहित अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना मेहतपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में परिजनों के भी बयान दर्ज करेगी।