फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Arrested for wife murder in bathinda

पति ही निकला कातिल: झाड़ियों में मिला था महिला का शव, पुलिस जांच में हुआ हत्या के कारण का खुलासा

Mon, 29 Dec 2025 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:09 AM IST
सार

बठिंडा में रेलवे कॉलोनी की ठंडी सड़क के पास पुरानी पुलिस चौकी के पीछे झाड़ियों में 22 वर्षीय रितिका गोयल का शव मिला था। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Man Arrested for wife murder in bathinda
बठिंडा में महिला का कत्ल - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

बठिंडा में ठंडी सड़क पर रविवार को झाड़ियों से मिले 22 वर्षीय विवाहिता के शव की जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी रितिका के अफेयर से दुखी होकर उसके पति साहिल ने ही तेजधार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या की थी।
विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फिर खुद ही अपनी पत्नी के मोबाइल की लोकेशन ठंडी सड़क पर झाड़ियों में आने की बात पुलिस को बताई। आरोपी पुलिस टीम को साथ ले गया और अपनी पत्नी का शव बरामद करवाया था। 
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। थाना कैनाल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले मृतका के पति साहिल से पूछताछ की। पूछताछ में साहिल ने अपने परिजनों और पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने पूरा जुर्म कबूल कर लिया। सूत्र बताते है कि आरोपी अपनी पत्नी के अफेयर को लेकर दुखी था. जिस कारण उसने हत्या को अंजाम दिया और हत्याकांड से बचने के लिए पूरा आरोप पत्नी के प्रेमी पर लगाने का प्रयास किया था। अब पुलिस आरोपी पति साहिल की गिरफ्तारी डालकर उसे अदालत में पेश करेगी, वहीं आरोपी से हथियार को बरामद करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed