फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man accused murder of niece in sangrur

चाचा बना हैवान: भतीजी को नीचे गिराकर उस पर बैठा... फिर छाती पर दनादन बरसाई ईटें, मां ने बताई पूरी बात

Sat, 18 Jan 2025 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

पीड़िता मौसमा अपने बेटे सुनील और बेटी कुंती देवी के साथ घर में थी। तभी उसका देवर कश्मीर सिंह अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और भतीजी कुंती को मार डाला।  
 

विज्ञापन
Man accused murder of niece in sangrur
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

संगरूर में लहरागागा के नजदीकी गांव रामपुर जवाहरवाला में शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपनी भतीजी की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी चाचा का साथ उसके तीन अन्य दोस्तों ने भी दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती को क्यों मारा है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


थाना लहरा के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मौसमा पत्नी बल्ली सिंह निवासी रामपुरा जवाहरवाला पुलिस के पास दिए बयान की बिनाह पर सरवन सिंह, रामफल सिंह, कश्मीर सिंह और महिला मुरली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पीड़िता मौसमा ने बताया कि वह अपने बेटे सुनील और बेटी कुंती देवी के साथ घर में थी। इसी दौरान सरवन सिंह, रामफल, कश्मीर सिंह, मुरली उनके घर में आए, जिन्होंने हाथों में ईंटें पकड़ी हुई थी। आते ही गालियां निकालने लगे, इसके बाद उसका देवर कश्मीर सिंह उसकी बेटी कुंती देवी (21) को नीचे गिराकर उसके ऊपर बैठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर सिंह और सरवन सिंह ने कुंती की छाती में ईंटें मारी। जब वह बचाव के लिए बीच आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। लोगों की भीड़ जुटती देख सभी फरार हो गए। घायल कुंती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सरवन सिंह, रामफल, कश्मीर सिंह और मुरली के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed