फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot with RMP Doctor in Kapurthala

Kapurthala: बीपी चेक कराने के बहाने आरएमपी डॉक्टर से लूट, पीछा करने पर आरोपियों ने की फायरिंग

Thu, 05 Oct 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

गांव नूरपुर जट्टां में आरएमपी क्लीनिक चलाने वाले अजयपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके क्लीनिक पर तीन युवक आए, जिनके मुंह परने से ढके हुए थे। एक युवक ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है बीपी चेक कर दीजिये। जब वह बीपी चेक करने लगा तो उक्त युवकों ने उसके गले में परना डाल मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Loot with RMP Doctor in Kapurthala
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के गांव नूरपुर जट्टां में देर शाम आरएमपी डॉक्टर से बीपी चेक करवाने के बहाने लूट की गई। पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने तीन आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। ढिलवां थाना के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नूरपुर जट्टां में आरएमपी क्लीनिक चलाने वाले अजयपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसके क्लीनिक पर तीन युवक आए, जिनके मुंह परने से ढके हुए थे। एक युवक ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है बीपी चेक कर दीजिये। जब वह बीपी चेक करने लगा तो उक्त युवकों ने उसके गले में परना डाल मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसका बैग छीन कर बिना नंबर की बाइक पर गांव बिजली नंगल की तरफ फरार हो गए। उस बैग में लगभग 6000 रुपये थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर गैरी होंगे पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, विनोद घई ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय पाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बाइक पर आरोपियों का पीछा किया और बस अड्डे पर खड़े अपने दोस्त बिंदर को भी बाइक पर बैठा लुटेरों का पीछा करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उन पर फायर करने शुरू कर दिए। इसमें वह बाल-बाल बच गए। आरोपी गांव धारीवाल की तरफ चले गए। उसने धारीवाल वासी अपने दोस्त गोल्डी को फोन कर लुटेरों की सूचना दी। जिसके बाद गांव धारीवाल के लोग इकट्ठा हो गए और उन लुटेरों को घेर लिया। एक लुटेरा लोगों ने काबू कर लिया और उससे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह वासी तरनतारन के रूप में हुई।   


शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो मालूम हुआ कि लुटेरों ने इसी गांव वासी एक युवक गोल्डी की मोटर पर अपनी कार खड़ी की हुई है। दो लुटेरे रणजीत सिंह और हरप्रीत सिंह दोनों वासी तरनतारन फरार हो गए। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी विक्रमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। दो आरोपियों के खेतों में छिपे होने के शक के चलते ड्रोन से सर्च भी करवाई गई। एसएचओ ढिलवां बलबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर फिलहाल विक्रमजीत सिंह को काबू कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed