फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot with NRI family near Bilaspur village of Moga

Moga: दिल्ली से आ रहे NRI परिवार को फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने लूटा, दंपती से मारपीट कर गाड़ी भी तोड़ी

Mon, 13 Mar 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 04:27 PM IST
सार

माखन लाल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से टैक्सी करके गांव बधनी कलां आ रहे थे। निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार आठ बदमाशों ने माखन लाल की गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन
Loot with NRI family near Bilaspur village of Moga
बदमाशों ने गाड़ी में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा के गांव बिलासपुर के पास एनआरआई परिवार की गाड़ी को घेर कर लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोगा के गांव बधनी कलां के माखन लाल अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। साल में एक बार वे अपने गांव घूमने के लिए आते हैं।
विज्ञापन



माखन लाल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से टैक्सी करके गांव बधनी कलां आ रहे थे। निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार आठ बदमाशों ने माखन लाल की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद बंदूक की नोक पर एनआरआई से मोबाइल फोन, सोना और लाखों रुपये नगदी लूट ली। आरोपियों ने एनआरआई दंपती की पिटाई कर उनकी गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed