फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot in Hotel of Bathinda

बठिंडा में वारदात: होटल में ठहरे तीन युवकों से 42 लाख रुपये की लूट, पुलिस की वर्दी में आए थे आरोपी

Sat, 16 Apr 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 03:02 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला निवासी गुरप्रीत सिंह, फरीदकोट निवासी वरिंदर सिंह और लुधियाना निवासी निशान सिंह ने बताया कि वे होटल के कमरा नंबर 203 और 204 में ठहरे हुए थे। उनके पास 42 लाख रुपये थे, जो उन्होंने जयपुर के एक शख्स को देने थे।

विज्ञापन
Loot in Hotel of Bathinda
बठिंडा में सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा सिटी के हनुमान चौक पर स्थित होटल फाइव रिवर में 42 लाख रुपये की लूट हुई है। वारदात शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अंजाम दी गई। आरोप पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों पर लगे हैं। उनके साथ सिविल ड्रेस में दो अन्य लोग भी थे। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पटियाला निवासी गुरप्रीत सिंह, फरीदकोट निवासी वरिंदर सिंह और लुधियाना निवासी निशान सिंह ने बताया कि वे होटल के कमरा नंबर 203 और 204 में ठहरे हुए थे। उनके पास 42 लाख रुपये थे, जो उन्होंने जयपुर के एक शख्स को देने थे। रात में चार लोग आए, जिनमें से दो ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उन्होंने उनसे पैसे लिए और दोनों को अपने साथ ले गए। कुछ दूर जाने के बाद मलोट रोड पर वे दोनों को गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन

युवकों ने विदेश भिजवाने थे पैसे

थाना सिविल लाइन के प्रभारी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि होटल में लूट की वारदात सामने आई है। पटियाला और फरीदकोट के दो युवक होटल में ठहरे थे। उनके साथ एक एजेंट भी था। उन्होंने पैसे जयपुर के एक युवक को देने थे, जो कनाडा जाने वाला था। वह पैसे कनाडा में किसी को सौंपे जाने थे, लेकिन किसी कारण से युवक कनाडा जा नहीं पाया। होटल में ठहरे युवकों के साथ वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
होटल में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि आरोपी सीसीटीवी में साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पैसे कितने थे, अभी यह भी कंफर्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन दोनों युवकों ने 42 लाख रुपये की राशि बताई है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही वारदात का पटाक्षेप किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed