फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   loot from Kotak Mahindra Bank Employees in Jalalabad of Punjab 

पंजाब: जलालाबाद में बैंक कर्मचारियों से 45 लाख की लूट, फायरिंग कर आंखों में डाली मिर्ची 

Wed, 12 May 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 May 2021 02:08 PM IST
सार

कोटक महिंद्रा बैंक के दो कर्मचारी मुक्तसर से कार में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कैश लेकर जलालाबाद स्थित बैंक आ रहे थे।

विज्ञापन
loot from Kotak Mahindra Bank Employees in Jalalabad of Punjab 
लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जलालाबाद में कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों से दो लुटेरे फायरिंग करके 45 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात गांव चक सैदोके के निकट हुई। कोटक महिंद्रा बैंक के दो कर्मचारी मुक्तसर से कार में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कैश लेकर जलालाबाद स्थित बैंक आ रहे थे।

विज्ञापन


गांव सैदोका के पास बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। जैसे ही कार रुकी, लुटेरों ने मुलाजिमों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और कार की पिछली सीट पर पड़ा रुपयों से भरा बैग उठाकर भाग गए। बैग में 45 लाख रुपये की नकदी थी। वारदात जलालाबाद-मुक्तसर रोड स्थित गांव सैदोका के सेमनाले के पुल पर हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी पलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ वारदात वाली जगह पहुंचे और पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई। लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



कोटक महिंद्र बैंक के डिप्टी मैनेजर गुरप्रताप सिंह ने बताया कि वह और सहायक मैनेजर लवप्रीत सिंह बुधवार सुबह अपनी कार से मुक्तसर स्थित बैंक की ब्रांच से कैश लेकर जलालाबाद स्थित बैंक आ रहे थे। गांव सैदोका के पुल के पास पहुंचे तो बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने उनकी कार पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। वे घबरा गए और लुटेरों ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। जैसे ही वे कार से नीचे उतरे तो लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और कार की पिछली सीट पर नकदी से भरा पड़ा बैग लेकर फरार हो गए। लुटेरे उनका मोबाइल फोन भी ले गए। लुटेरे जलालाबाद की तरफ भागे। उनका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि बैंक की तरफ से मंगलवार को मुक्तसर से कैश लेने संबंधी मेल डाली गई थी और बुधवार को बैंक कर्मचारी कार में कैश लेकर जलालाबाद आ रहे थे। वारदात कर जिस रास्ते से लुटेरे भागे हैं, वहां जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी फुटेज इकट्ठी की जा रही है। फुटेज के जरिये लुटेरों का सुराग लगाया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed