{"_id":"67d15fb3e9e8d7a42f033b1e","slug":"kapurthala-activa-riders-ran-away-with-mobile-and-cash-from-a-youth-going-on-a-bicycle-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: साइकिल पर जा रहे युवक से मोबाइल और कैश लेकर भागे एक्टिवा सवार, CCTV में हुए कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: साइकिल पर जा रहे युवक से मोबाइल और कैश लेकर भागे एक्टिवा सवार, CCTV में हुए कैद
Wed, 12 Mar 2025 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 03:49 PM IST
सार
मंगलवार रात लगभग 10 बजे जल्लोखाना के नजदीक साइकिल पर घर जा रहे युवक मिलन कुमार को एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और 12 हजार 100 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र के नजदीक एक देर रात एक युवक से एक्टिवा सवार दो लुटेरे मोबाइल और 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। यह घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार रात लगभग 10 बजे जल्लोखाना के नजदीक साइकिल पर घर जा रहे युवक मिलन कुमार को एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और 12 हजार 100 रुपये लूट लिए। पीड़ित मिलन कुमार ने बताया कि वह एक हलवाई के पास कारीगर का काम करता है। रात जब वह जल्लो खाना के नजदीक से घर जा रहा था तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसको घेर लिया और उसका मोबाइल-पैसे लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। हालांकि यह लूट की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खैहरा सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाश में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन