फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Girlfriend called her lover home and gave him poison died in Khadoor Sahib

Punjab: ये कैसा प्यार? प्रेमिका ने आशिक को घर बुलाया... रात में ऐसा क्या हुआ कि महिला ने उसे दे दी दर्दनाक मौत

Mon, 17 Mar 2025 01:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Mar 2025 01:12 PM IST
सार

ये कैसा प्यार... प्रेमिका ने आशिक को घर बुला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक शादीशुदा था और आरोपी महिला भी विवाहिता है। महिला ने ही रात को अपने आशिक को घर बुलाया था।

विज्ञापन
Girlfriend called her lover home and gave him poison died in Khadoor Sahib
as crime - फोटो : AI Generated

विस्तार

पंजाब के खडूर साहिब में प्रेमिका ने अपने आशिक मौत की नींद सुला दिया। महिला ने व्यक्ति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने यह सारा कांड प्रेमी को अपने घर बुलाकर किया है। आरोपी महिला शादीशुदा है और मृतक भी विवाहित था। लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन

घटना खडूर साहिब के कस्बा खालड़ा की है। कस्बा खालड़ा निवासी हरमनदीप सिंह को उसकी विवाहित प्रेमिका सरबजीत कौर ने घर बुलाकर जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। भिखीविंड पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन

थाना भिखीविंड के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हरमनदीप सिंह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के साथ श्री आनंदपुर साहिब होला-महल्ला देखने गया था। रात को 10 दस बजे हरमनदीप ने अपनी पत्नी को बताया कि वह दोस्त के घर रहेगा। इसके बाद वह प्रेमिका सरबजीत कौर के पास पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनदीप सिंह जब प्रेमिका सरबजीत कौर के घर पहुंचा तो वहां किसी बात पर दोनों में लड़ाई हो गई। इसके बाद सरबजीत कौर ने हरमनदीप को किसी चीज में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हरमनदीप सिंह की पत्नी राजविंदर कौर की शिकायत पर सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed