{"_id":"6141ee4d6ebe7a5a35300a9c","slug":"girl-kidnapped-for-refusing-to-marry-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: शादी से इनकार करने पर भड़के लड़के वाले, पिस्तौल के बल पर लड़की को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: शादी से इनकार करने पर भड़के लड़के वाले, पिस्तौल के बल पर लड़की को किया अगवा
Wed, 15 Sep 2021 06:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:37 PM IST
सार
शादी से इनकार करने पर पंजाब के फिरोजपुर में लड़की को पिस्तौल के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी से इनकार करने पर आरोपी घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर जबरदस्ती लड़की को अगवा कर लिया। मंगलवार देर रात क्षेत्र के शांति नगर में आरोपियों ने लड़की को घसीटकर कार में बिठाकर जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर लिया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को पीड़ित परिवार के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी सनम के परिजन अपने बेटे की शादी उनकी बेटी से करना चाहते थे। सनम की बुरी आदतों के कारण उन्होंने इस रिश्ते से मना कर दिया था। उनकी बेटी ने 12वीं तक पढ़ाई की है, उसके बाद ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया और अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रिश्ते से इनकार की रंजिश में मंगलवार रात सवा दस बजे आरोपी सनम अपने साथी गुरजीत, लाड़ी, रवी व हंस निवासी गांव शेरखां के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर में जबरदस्ती घुसे। उनकी बेटी का हाथ पकड़कर घर से बाहर खींचकर ले जाने लगे तो परिजनों ने विरोध किया।
यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर उनकी बेटी को घसीट कर कार में बैठा लिया। उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह के मुताबिक लड़की की मां के बयान पर आरोपी सनम, गुरजीत, लाडी, रवी व हंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।