फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Arsh Dhalla demanded ransom from horse dealer and contractor in Bathinda

Punjab: गैंगस्टर अर्श ढल्ला ने घोड़ों के व्यापारी व ठेकेदार से मांगी लाखों की फिरौती, ठेकेदार की सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 15 Feb 2023 04:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 04:40 PM IST
सार

थाना संगत पुलिस ने व्यापारी हरप्रीत के बयान पर गैंगस्टर अर्श ढल्ला, लवप्रीत सिंह और सुखदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं ठेकेदार की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
Gangster Arsh Dhalla demanded ransom from horse dealer and contractor in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में गैंगस्टर द्वारा जिले के गांव पक्का कलां के रहने वाले व्यापारी हरप्रीत सिंह से बीस लाख और शहर के सोनू ठेकेदार से पच्चीस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। थाना संगत पुलिस ने व्यापारी हरप्रीत के बयान पर गैंगस्टर अर्श ढल्ला, लवप्रीत सिंह और सुखदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि सोनू ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


थाना संगत पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में घोड़ों के व्यापारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सात फरवरी को फोन कॉल के जरिए गैंगस्टर अर्श ढल्ला, सुखदीप सिंह, लवप्रीत सिंह ने उससे बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती न देने के चलते जान से मारने की धमकियां दी। इस मामले में थाना संगत पुलिस ने गैंगस्टर अर्श ढल्ला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में गैंगस्टर अर्श ढल्ला ने शहर निवासी ठेकेदार सोनू से पच्चीस लाख की फिरौती मांगी है। जिसकी ऑडियो भी वायरल हो चुकी है। ऑडियो में गैंगस्टर ने ठेकेदार को कह रहा कि उसे पच्चीस लाख चाहिए। गैंगस्टर ने ठेकेदार को कहा कि इसी चक्कर में मनप्रीत छल्ले को भी उसके साथियों ने मारा है। ठेकेदार ने गैंगस्टर को धमकाया कि एक सप्ताह पहले उसने तुम्हारे पीछे अपने साथी लगाए थे। ठेकेदार ने गैंगस्टर को दो टूक कहा कि तुम मुझे चाहे मार देना लेकिन मेरे पास पैसे नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जे एलेंचेजियन ने कहा कि पुलिस ने एक मामले में गैंगस्टर अर्श ढल्ला, लवप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह के खिलाफ थाना संगत में केस दर्ज किया गया जबकि दूसरे मामले में ठेकेदार की शिकायत पुलिस को मिली है और पुलिस ने ठेकेदार को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed