फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gang involved in extorting money through honey trap six arrested including two women in Muktsar

बुलाती है पर जाने का नहीं: पंजाब में हनी ट्रैप का खेल, कमरे में ले जाती थी महिलाएं, कपड़े उतारे... वीडियो बनाई

Sun, 20 Apr 2025 12:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:37 PM IST
सार

पंजाब में हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम ऐंठी जाती थी। गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं, जो लोगों को कमरे में ले जाती थी। कपड़े उतारकर आपत्तिजनक वीडियो बनाती थी।

विज्ञापन
Gang involved in extorting money through honey trap six arrested including two women in Muktsar
हनी ट्रैप गिरोह के आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में हनी ट्रैपी चला रहे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिये रुपये ऐंठने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद कर छह को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य महिलाओं के माध्यम से वीडियो काॅल कर लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर उनसे रुपये ऐंठते थे। मामले में एक महिला सहित दो आरोपी अभी फरार हैं। थाना सदर मुक्तसर में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना सदर के अधीन आते एक गांव के निवासी गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी जसमेल सिंह निवासी सुखना अबलू उसे उसका रिश्ता करवाने की बात कह रहा था। कुछ दिन बाद जसमेल सिंह गुरप्रीत को मुक्तसर में एक घर में ले गया, जहां दो महिलाएं थी। एक ने गुरप्रीत को अपने साथ कमरे में जाने के लिए कहा। वह अंदर गया तो जसमेल सिंह ने दोनों का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद उक्त लोग गुरप्रीत को ब्लैकमेल करने लगे और उससे रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की तो गिरोह के आठ लोगों की पहचान हुई, जिसमें हरजिंदर सिंह उर्फ अर्शदीप सिंह निवासी चक्क गिलजेवाला, जसमेल सिंह निवासी गांव सुखना अबलू, भोला सिंह निवासी आशा बुट्टर, गोरा सिंह निवासी चक्क बीड़ सरकार, संदीप कौर पत्नी जगमीत सिंह निवासी डोडा हाल निवासी चौकिंग वाली गली बठिंडा बाईपास मुक्तसर, मनजीत कौर पत्नी भोला सिंह निवासी आशा बुट्टर, बूटा सिंह निवासी बुट्टर व नेमपाल उर्फ निम्मो पत्नी गोरा सिंह निवासी आशा बुट्टर के नाम शामिल हैं। हरजिंदर सिंह उर्फ अर्शदीप सिंह, जसमेल सिंह, भोला सिंह, गोरा सिंह, संदीप कौर व मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरजिंदर सिंह पर मुक्तसर के थाना सदर और सिटी में दो, गोरा सिंह पर थाना लंबी में एक और संदीप कौर पर थाना सिटी मलोट और थाना सिटी मुक्तसर में दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed