फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four Died in Car accident at Muktsar of Punjab

पंजाब में हादसा : बेकाबू कार ट्रांसफार्मर से टकराई, हादसे में पति-पत्नी समेत चार की मौत

Thu, 18 Mar 2021 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Four Died in Car accident at Muktsar of Punjab
मुक्तसर में कार हादसे में चार लोगों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। मुक्तसर के बठिंडा रोड पर गांव भलाईआना में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ। मृतकों में पति-पत्नी, मृतक की बहन और 12 वर्षीय भांजा शामिल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संगरूर के गांव भामावादी निवासी सतनाम सिंह पुत्र हरमंदर सिंह अपने परिवार के साथ कार से मुक्तसर किसी की दवा लेने आ रहे थे। कार में सतनाम के अलावा उसकी पत्नी रानी कौर, बहन रघुबीर कौर पत्नी गुरदीप सिंह वासी अतरसिंह वाला (बरनाला) और भांजा सुखजोत उर्फ बंटी (12) बैठे थे। सतनाम की बुआ का बेटा राजिंदर सिंह वासी भैणी महराज गाड़ी चला रहा था। 
विज्ञापन

 


सुबह साढ़े आठ बजे गांव भलाईआणा में जब कार अनाज मंडी के पास पहुंची तो सामने अचानक मोड़ पर रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी मुड़ नहीं पाई और सीधे ही पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि गाड़ी एक तरफ से पूरी तरह डैमेज हो गई। इस हादसे में सतनाम की पत्नी रानी, बहन रघुबीर कौर व भांजे सुखजोत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक सतनाम की बुआ का बेटा राजिंदर जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार की छत को काटकर शवों व जख्मी राजिंदर को बाहर निकाला जा सका। डीएसपी गिद्दड़बाहा नरिंदर सिंह ने बताया कि शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल राजिंदर सिंह गिद्दड़बाहा के अस्पताल में दाखिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed