फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing on Sarpanch and his Friend at Abohar of Punjab

पंजाब में वारदात: बाइक पर जा रहे सरपंच और साथी को पहले टक्कर मारकर गिराया, फिर दोनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग 

Tue, 24 Aug 2021 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Aug 2021 12:37 PM IST
सार

दोनों लोग मलोट रोड पर स्थित मितरां दा ढाबा के पास पहुंचे तो पीछे से आए स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों ने टक्कर मार कर उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद दोनों को डंडों व रॉडों से पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच मिंकू पर दो और उसके साथी जगसीर सिंह पर चार फायर किए।

विज्ञापन
Firing on Sarpanch and his Friend at Abohar of Punjab
अबोहर में फायरिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अबोहर के गांव कुंडल निवासी सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू और उसके साथी पर इनोवा सवार अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुरी तरह से घायल दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल सरकारी अस्पताल पहुंचा। फायरिंग में जगमनदीप सिंह मिंकू को 2 और उसके साथी को चार गोलियां लगी। 

विज्ञापन


डीएसपी ग्रामीण अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे गांव कुंडल के सरपंच जगमनदीप सिंह मिंकू अपने साथी जगसीर सिंह के साथ बाइक पर गांव से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही यह दोनों लोग मलोट रोड पर स्थित मितरां दा ढाबा के पास पहुंचे तो पीछे से आए स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों ने टक्कर मार कर उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद दोनों को डंडों व रॉडों से पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच मिंकू पर दो और उसके साथी जगसीर सिंह पर चार फायर किए। गोली पेट में लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए जबकि दोनों घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन



सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल सरकारी अस्पताल पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस मौका देखने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना का पता चलते ही एसएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फाजिल्का से अबोहर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed