{"_id":"6277a672886db50e4a208776","slug":"fight-broke-out-between-two-groups-over-appointment-of-new-employee-at-religious-place-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: धार्मिक स्थल पर सेवादार की नियुक्ति को लेकर भिड़े दो गुट, फायरिंग, दो जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: धार्मिक स्थल पर सेवादार की नियुक्ति को लेकर भिड़े दो गुट, फायरिंग, दो जख्मी
Sun, 08 May 2022 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 04:46 PM IST
सार
एक घायल को गंभीर हालत में फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और दूसरे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के गांव आसल में धार्मिक स्थल पर नए सेवादार की नियुक्ति को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में गोली चल गई। इस वारदात में दो लोग गंभीर जख्मी हुए हैं। एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी है, दूसरे के सिर पर तेजधार कापे से वार किया गया है। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से एक को फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और दूसरे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित अंग्रेज सिंह वासी गांव आसल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने अन्य साथियों के साथ धार्मिक स्थल पर खड़ा था। वहां पर अमनदीप कौर पहुंची और कहने लगी कि देखती हूं कि इस धार्मिक स्थल में नए सेवादार की नियुक्ति कैसे होती है। इसी दौरान अमनदीप कौर के अन्य साथी भी वहां पर पहुंच गए। दोनों गुट के सदस्य कहासुनी के बाद गाली-गलौच और हाथापाई पर उतारू हो गए। उसी समय आरोपी आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने कापे से अंग्रेज के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद अंग्रेज को जान से मारने की नीयत से आरोपी सुक्खा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो फायर किए जो उसके पास से गुजर गए। तीसरा फायर उसने उसके भतीजे आकाशदीप पुत्र बलवीर सिंह पर किया, जो उसके पेट में जाकर लगा। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से अंग्रेज को फरीदकोट और आकाशदीप सिंह को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने अंग्रेज के बयान पर आरोपी अमनदीप कौर, सुक्खा सिंह, हरबंस सिंह वासी आसल व आकाशदीप सिंह वासी गांव महालम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन