फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ferozepur salon owner shot and killed two daughters wife commit suicide

Punjab: फिरोजपुर में सैलून संचालक ने दो बेटियों और पत्नी को गोली से उड़ाया, फिर दे दी अपनी जान

Thu, 08 Jan 2026 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 01:07 PM IST
सार

फिरोजपुर में एक सैलून संचालके ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद संचालक ने सुसाइड कर लिया। 

विज्ञापन
Ferozepur salon owner shot and killed two daughters wife commit suicide
फिरोजपुर में सैलून संचालक ने परिवार की हत्या कर की आत्महत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक प्रसिद्ध सैलून संचालक अमनदीप सिंह ने अपने पूरे परिवार को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैलून संचालक नेे पहले अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गोली मारी। उनके मरने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुवार सुबह हरमन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो छोटी बेटियों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी को हुआ था शक

मरने वालों में अमनदीप सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर, दो बेटियां मनवीर और परनीत कौर शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। उनके पड़ोसी कर्ण ने देखा कि सुबह वह कामकाज के लिए घर से बाहर नहीं निकले। जब उन्होंने घर का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजे को जबरदस्ती खोलकर अंदर देखा तो चारों के शव पड़े थे। सभी को गोलियां लगी हुई थी। अमनदीप के हाथ में पिस्तौल थी। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है देखा जा रहा है कि क्या अमनदीप ने खुद को गोली मारी है या किसी अन्य व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed