फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Faridkot police arrested 7 youth on the basis of viral video of selling Intoxication in Punjab

पंजाब: नशा बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद फरीदकोट पुलिस ने 7 युवक दबोचे, 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद

Thu, 05 May 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 01:32 AM IST
सार

एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो कुछ माह पुराना है और पुलिस ने मुख्य आरोपी की भी शिनाख्त कर ली है जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Faridkot police arrested 7 youth on the basis of viral video of selling Intoxication in Punjab
वीडियो में नशा बेेचता व्यक्ति। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजबा फरीदकोट रेलवे स्टेशन के पास सरेआम नशा बेचने का मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई जिला पुलिस ने यहां की संजय नगर बस्ती के 7 युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान शिवम, रवि, दीपक, बलजीत सिंह, हीरा सिंह, अमृतपाल सिंह व प्रदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है और इनके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति रेलवे पटरी पर बैठकर नशा बेच रहा था। इस मामले के ध्यान में आते ही एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने टीमें बनाकर जांच करवाई तो सामने आया कि यह वीडियो संजय नगर बस्ती से सटे रेलवे स्टेशन का है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों की शिनाख्त के बाद मंगलवार रात कार्यवाही करते हुए संजय नगर बस्ती से उक्त सात युवकों को नशीले पाउडर सहित काबू किया गया। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो कुछ माह पुराना है और पुलिस ने मुख्य आरोपी की भी शिनाख्त कर ली है जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम शुरू की हुई है और पुलिस ने जिस भी माध्यम से तस्करों के बारे में सूचना मिलती है, तुरंत कार्यवाही की जा रही है। इस वीडियो के बारे में भी पुलिस ने तेजी के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


वीडियो पर शुरू हो गई थी राजनीति
नशा बेचने की वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में राजनीति भी शुरू हो गई थी। बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed