{"_id":"63792942bec56b3fbf47fb64","slug":"dera-lover-murder-case-two-youths-arrested-for-helping-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रेमी हत्याकांड: शूटरों की मदद करने वाले दो युवक गिरफ्तार, चंडीगढ़ जाने में प्रयोग कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेरा प्रेमी हत्याकांड: शूटरों की मदद करने वाले दो युवक गिरफ्तार, चंडीगढ़ जाने में प्रयोग कार भी बरामद
Sun, 20 Nov 2022 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:36 AM IST
सार
जिस कार में शूटरों को चंडीगढ़ पहुंचाया था, उसे भी बरामद किया गया है। फरीदकोट जेल का एक हवालाती नामजद है। शूटरों से दो पिस्टल मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने शूटरों की मदद करने वाले जैतो निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्की चौहान व स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। इन्होंने घटना से पहले शूटरों के लिए खाने-पीने व ठहराने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें हथियार मुहैया करवाए थे। घटना के बाद शूटरों को रिट्स कार में बिठाकर बाजाखाना से चंडीगढ़ छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इनसे कार भी बरामद कर ली है, जोकि स्वर्ण सिंह की है। पुलिस ने बताया कि अब तक की पड़ताल के दौरान घटना में कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की भूमिका सामने आ चुकी है। गोल्डी बराड़ ने फरीदकोट जेल में बंद भोला सिंह नामक हवालाती से भी संपर्क किया था, जोकि शूटर फरीदकोट निवासी मनप्रीत सिंह मनी का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
हवालाती भोला सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा
पुलिस ने भोला सिंह को भी नामजद किया है। उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस के अनुसार होशियारपुर से गिरफ्तार फरीदकोट के दोनों शूटरों से रिमांड के दौरान घटना में इस्तेमाल दो पिस्टल व सात कारतूस बरामद किए गए हैं। इनमें से एक पिस्टल 9 एमएम है, जबकि दूसरी पिस्टल प्वाइंट 30 बोर की है। इस मामले में अब तक जिला पुलिस चार शूटरों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन