फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead Body of Young man found in forest at sultanpur lodhi

पंजाब: सुल्तानपुर लोधी के जंगल से मिला युवक का शव, मुंह पर बंधा था पॉलीथिन, नजदीक मिली खून से भरी सीरिंज

Tue, 03 May 2022 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 May 2022 04:22 PM IST
सार

मृतक जुगराज सिंह के चाचा बूटा सिंह ने कहा कि यदि सरकार पंजाब से आतंकवाद खत्म कर सकती हैं तो नशे के दानव चिट्टे को क्यों नहीं खत्म कर सकती है।

विज्ञापन
Dead Body of Young man found in forest at sultanpur lodhi
मृतक जुगराज सिंह और मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर को जाते रास्ते पर स्थित झल्ललेईवाला के जंगल में से मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव का मुंह पॉलीथिन से बंधा हुआ था और नजदीक ही सीरिंज भी मिली है। सूचना मिलते ही एसपी-डी जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी राजेश कक्कड़, थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ गगनदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त जुगराज सिंह निवासी गांव शेरपुर सद्धा के रूप में हुई है। शव और आसपास के हालात देखकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मृतक जुगराज सिंह के चाचा बूटा सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अपने बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। उसके बाद जुगराज सिंह ने अपने साथियों के साथ जाकर अपने आढ़ती से दस हजार रुपये लिए। उन्होंने कहा कि जब वह घर लौटे तो उन्होंने जुगराज को कई बार फोन किए, लेकिन उसका फोन बंद था। उन्होंने आशंका जताई कि उसके साथियों ने ही उसको मौत के घाट उतारा है। बूटा सिंह ने यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह पता चला कि उसका शव झल्ललेईवाला के जंगल में पड़ा हुआ है। शव के पास से एक खून से भरी सीरिंज भी बरामद हुई है और मृतक के मुंह पर पॉलीथिन बंधा हुआ था। 

विज्ञापन

‘नशा वेचन वालेयां दे वी पुत्त ऐदां ही मरण’

मृतक जुगराज सिंह के चाचा बूटा सिंह ने कहा कि यदि सरकार पंजाब से आतंकवाद खत्म कर सकती हैं तो नशे के दानव चिट्टे को क्यों नहीं खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि ‘नशा वेचन वालेयां दे वी पुत्त ऐदां ही मरण, ऐहनां नू न फड़ने वालेयां दा वी कख न रहे’। उन्होंने कहा कि अब भी क्षेत्र में काफी नशा तस्कर सक्रिय हैं और नशा बेचने के काम को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इन पर हाथ नहीं डाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भी नशा तस्करों से मिली हुई है, जिनकी शह पर हलके में नशे का धंधा चल रहा है। बूटा सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी-डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा होगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

पटियाला में प्लास्टिक के थैले में मिला शव
पटियाला के थाना अनाज मंडी के अधीन गांव फग्गनमाजरा के गुरुद्वारा श्री तोखा साहिब के पिछली तरफ पड़ती ड्रेन में प्लास्टिक के थैले से एक महिला का गला-सड़ा शव बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गुरजंट सिंह निवासी गांव फग्गनमाजरा ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह गांव के गुरुद्वारा श्री तोखा साहिब में सेवादार है। 


सुबह पांच बजे वह व गुरदीप सिंह दोनों गुरुद्वारे के पिछली साइड ड्रेन के पास सैर कर रहे थे। इसी बीच बदबू आने पर जब ड्रेन में देखा तो वहां एक प्लास्टिक का थैला पड़ा था और इसका मुंह बंधा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर पहुंच कर थैला फाड़कर देखा तो इसमें से एक महिला का गला-सड़ा शव था। शव को पहचान के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी शव महिला का होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed