फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead body of newborn baby in toilet of Sultanpur Lodhi Civil Hospital of Punjba

Punjab: सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के टॉयलेट में नवजात बच्चे का शव, एक आरएमपी डॉक्टर सहित चार पर केस दर्ज

Tue, 15 Aug 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजााब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजााब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की सुबह लगभग 2 बजे अस्पताल में तैनात सफाई सेवक बलजीत कौर ने उसे सूचना दी कि अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है।

विज्ञापन
Dead body of newborn baby in  toilet of Sultanpur Lodhi Civil Hospital of Punjba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला में सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव मिलने की खबर है। जिसकी सूचना मिलने के उपरांत ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर सुलतानपुर लोधी थाना पुलिस ने एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने करते हुए बताया कि आज चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।   

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की सुबह लगभग 2 बजे अस्पताल में तैनात सफाई सेवक बलजीत कौर ने उसे सूचना दी कि अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है। जिसको कब्जे में लेकर लेबर रूम में रखवाकर सीएमओ को सूचित कर दिया गया है।   
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि स्टाफ से मालूम हुआ है कि यह नवजात बच्चा एक लड़की अंजलि पुत्री बलविंदर सिंह का है। जिसकी मां मनजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, पिता बलविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा डॉक्टर मंगतराम पुत्र अजीत सिंह सभी वासी गांव मियानी बहादुर, जोकि सिविल अस्पताल में आए थे और स्टाफ सदस्य खुशप्रीत सिंह को उन्होंने बताया कि इस लड़की के पेट में दर्द है, इसको आरएमपी डॉक्टर ने कहां है कि दर्द का टीका लगवा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ खुशप्रीत सिंह ने लड़की को टीका लगवाने के लिए कहां। परन्तु उक्त लड़की को आरएमपी डॉक्टर तथा उसके साथ आए व्यक्ति उसे बाथरूम में ले गए। तथा कुछ मिनट बाद वापिस आकर स्टाफ खुशप्रीत से दर्द की गोली ले कर वापस चले गए। शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि इन सभी लोगों ने हमसलाह होकर जीवित बच्चे को पेट में ही मार दिया और उसको पैदा करवाने के बहाने की कोशिश की है। 


सुलतानपुर लोधी पुलिस के जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने मेडिकल अफसर मनदीप कौर की शिकायत पर एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed