फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Cousin shot dead due to enmity in Bathinda of Punjab

Punjab: रंजिश के चलते चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही आरोपी की गिरफतारी के प्रयास

Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

तलवंडी साबो के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह और बलविंदर सिंह के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में रजिश हो गई थी।

विज्ञापन
Cousin shot dead due to enmity in Bathinda of Punjab
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा क्षेत्र के तलवंडी साबो के गांव गहलेवाला निवासी एक युवक की शनिवार को रंजिश के चलते गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हरदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई जबकि आरोपी बलविंदर सिंह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


तलवंडी साबो के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह और बलविंदर सिंह के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में रजिश हो गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब हरदीप सिंह गांव कोरेआणा से वापिस आ रहा था तो रास्ते में बलविंदर सिंह ने उसे घेरकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिए है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के सीने पर लगी गोलियां
आरोपी बलविंदर सिंह ने हरदीप सिंह के सीने पर गोलियां दागी थी। जिस के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हलांकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई कि आरोपी ने हरदीप को कितनी गोलियां मारी है। लेकिन बताया जा रहा कि आरोपी ने दो गोलियां सीधे हरदीप के सीने में मारी है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed