{"_id":"698eb9df81d49041df03e32d","slug":"corpse-in-red-suitcase-lover-arrested-by-police-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल सूटकेस में लाश: प्रेमी ने मारकर फेंका था शव, पहले जलाने का किया था प्रयास; पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाल सूटकेस में लाश: प्रेमी ने मारकर फेंका था शव, पहले जलाने का किया था प्रयास; पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
Fri, 13 Feb 2026 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:13 AM IST
सार
बठिंडा में लाल सूटकेस में जो लाश मिली थी वह मोगा की युवती मल्लिका की थी। वह बठिंडा में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी।
विज्ञापन
मल्लिका
- फोटो : फाइल
विस्तार
बठिंडा में लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि उसकी प्रेमिका से आठ फरवरी को मामूली कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका मल्लिका की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक प्रिंस मल्लिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुर्खपीर रोड पर रहता था। आरोपी युवक मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करता था।
किराए के घर में ही युवक एवं युवती में मामूली कहासुनी हुई तो गुस्से में आए युवक ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया। जब शव नहीं जला तो उसने उसे अटैची में बंद करके मलोट रोड पर सुनसान जगह पर फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने जब युवती की पहचान की तो उससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में असानी हुई। वीरवार शाम को ही पुलिस ने मृतका के प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था।
सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती दोनों ही नशे का सेवन करते थे। हलांकि इस पूरी घटना के बारे में पुलिस के बडे़ अधिकारी ही खुलासा करेंगे।