{"_id":"605db08f8ebc3ecbad66bce4","slug":"corona-positive-drug-smuggler-escaped-from-bathinda-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : सोते रह गए पुलिस वाले, अस्पताल से फरार हो गया कोरोना पॉजिटिव नशा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : सोते रह गए पुलिस वाले, अस्पताल से फरार हो गया कोरोना पॉजिटिव नशा तस्कर
Fri, 26 Mar 2021 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा सिविल अस्पताल से नशा तस्करी का आरोपी फरार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के आरोप में सीआईए स्टाफ पुलिस की ओर से पकड़ा गया एक आरोपी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अवतार सिंह निवासी गांव रायखाना जिला बठिंडा के तौर पर हुई। इस घटना के बारे में सुबह उस वक्त पता चला जब आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी नींद से उठे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने हवालाती के फरार होने के बारे में अपने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा में तैनात एएसआई रविंदर कुमार, हवलदार गुरबलदेव सिंह, जगतार सिंह, हरकरण सिंह, पंजाब होमगार्ड के जवान सुखमंदर सिंह समेत आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवतार सिंह को एक हजार से अधिक नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया तो वह संक्रमित मिला। इसके बाद पुलिस की ओर से उसे सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवाया गया। एएसआई रविंदर कुमार, हवलदार गुरबलदेव सिंह, जगतार सिंह, हरकरण सिंह, पंजाब होमगार्ड के सुखमंदर सिंह आरोपी की सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब पुलिस सुरक्षा कर्मी सो रहे थे तो आरोपी अपने बैड से उठकर कमरे की खिड़की से भाग निकला। हवालाती के फरार होने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा एवं थाना कोतवाली के एसएचओ दलजीत सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे।
एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना था कि पुलिस आरोपी की तलाश के प्रयास कर रही। एसएसपी ने बताया कि मामले में नामजद किए गए पुलिस सुरक्षा कर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमित नशा तस्कर अवतार सिंह के सिविल अस्पताल से फरार होने के बाद शहर में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है।