फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clash between two groups in Kapurthala Bhulath Civil Hospital Video

दंगल का अखाड़ा बना अस्पताल: कपूरथला में दो गुटों में विवाद, जमकर चली तलवारें और दातर, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Fri, 21 Mar 2025 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

भुलत्थ सिविल अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ मोहित पॉल के अनुसार बीती रात बेगोवाल में दो युवकों की आपस में लड़ाई हुई थी। दोनों ही युवक साजन निवासी गांव निक्की मियाणी और करण निवासी गांव लिट्टा भुलत्थ सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Clash between two groups in Kapurthala Bhulath Civil Hospital Video
अस्पताल के अंदर हुआ झगड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला का सिविल अस्पताल दंगल का अखाड़ा बन गया। यहां दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसके बाद जमकर हथियार चले। कपूरथला के सबडिवीजन भुलत्थ के सिविल अस्पताल में देर रात दो गुटों में टकराव हो गया, जिसमें एमरजेंसी में रखे आईवी, दातर और तलवारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना में कुछ युवकों ने एमरजेंसी का दरवाजा भी तोड़ डाला। वहीं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।  

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भुलत्थ थाना पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। एसएमओ डॉ. मोहित पॉल की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना में एक युवक घायल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।  
विज्ञापन




भुलत्थ सिविल अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ मोहित पॉल के अनुसार बीती रात बेगोवाल में दो युवकों की आपस में लड़ाई हुई थी। दोनों ही युवक साजन निवासी गांव निक्की मियाणी और करण निवासी गांव लिट्टा भुलत्थ सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। रात 10 बजे के करीब सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों के 15-20 युवक आ धमके, जिनके हाथों में तलवारें और दातर थे। अस्पताल की एमरजेंसी में घुसकर एक पक्ष के युवक का पता लेने आए दोस्त पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कुछ युवकों ने अस्पताल के भीतर पड़े आईवी स्टैंड उठा लिए और एक-दूसरे पर हमला किया। अस्पताल में तैनात स्टाफ इस घटना से दहशत में आ गया और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। युवकों ने अस्पताल के एमरजेंसी दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुलत्थ थाना एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना में एक युवक सुखवीर सिंह घायल हुआ है। जिसक उपचार चला रहा है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed