फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case registered against 34 people including BJP leader in Ferozepur

फिरोजपुर: भाजपा नेता समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सरकारी कामकाज में विघ्न डालने का आरोप

Tue, 08 Nov 2022 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 07:22 PM IST
सार

रेत से लदे ट्राले व अन्य वाहनों से परेशान ग्रामीणों को देख भाजपाइयों ने धरना लगाया था। इन्हीं ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा नेता गुरपरवेज सिंह सैला ने अपने समर्थकों संग धरना दिया था।

विज्ञापन
Case registered against 34 people including BJP leader in Ferozepur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी कामकाज में विघ्न डालने के आरोप में थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने भाजपा नेता समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीमांत गांव दोना मत्तड़ के पास सतलुज दरिया में रेत निकासी का कार्य चल रहा है, जो सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त है। यहां से रेत से लदे ट्राले व अन्य वाहन गांव गजनीवाला से गुजरते हैं तो वहां के लोग परेशान होते हैं। इन्हीं ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा नेता गुरपरवेज सिंह सैला ने अपने समर्थकों संग धरना दिया था।

विज्ञापन


जिला माइनिंग विभाग व जल निकास मंडल फाजिल्का के कार्यकारी इंजीनियर अशोक चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव दोना मत्तड़ में डी सिलटिंग का कार्य चल रहा है। आरोपी उनके कार्य में रुकावट डाल रहे हैं।
विज्ञापन


रेत से भरे ट्राले, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों को रास्ते में रोककर कामकाज बंद कर दिया जाता है। सरकारी स्टाफ से गाली-गलौज की जाती है। इनके प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित होता है। जबकि यहां पर रेत निकासी का कार्य सरकार की ओर से दी गई मान्यता के मुताबिक चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी कार्यकारी इंजीनियर अशोक चौधरी ने थाना लक्खोके बहराम पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भाजपा नेता (गुरुहरसहाए से भाजपा टिकट पर विधायक का लड़ चुका है चुनाव) गुरपरवेज सिंह सैला, बोहड़ सिंह, जसवंत सिंह, मुख्तियार सिंह, भगवान सिंह, जगतार सिंह, बलवंत सिंह, सुरीत सिंह, सुच्चा सिंह समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed