फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bullets fired at Sarpanch in Khadoor Sahib

Khadoor Sahib: भरी पंचायत में सरपंच पर चलाई गोलियां, पंचायती जमीन की बोली के दौरान हुआ विवाद

Mon, 02 Dec 2024 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 10:22 AM IST
सार

आरोपी गुरजीत सिंह ने पहले सरपंच से धक्का-मुक्की की। इस दौरान साथी कश्मीर सिंह की डब से रिवाॅल्वर निकालकर सरपंच पर दो गोलियां चला दीं। सरपंच हरभजन सिंह ने बुर्जी के पीछे जाकर जान बचाई।

विज्ञापन
Bullets fired at Sarpanch in Khadoor Sahib
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खडूर साहिब से चार किमी की दूरी पर गांव गगड़ेवाल की पंचायती जमीन की बोली के दौरान हुआ विवाद गहरा गया। आरोपी गुरजीत सिंह ने रिवाॅल्वर से भरी पंचायत में सरपंच हरभजन सिंह पर गोलियां दाग दी। इसमें सरपंच बाल-बाल बचा। थाना वेरोवाल में एफआईआर दर्ज कर ली गई। हालांकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन


किसान हरी सिंह ने बताया कि गांव में 23 किले पंचायती जमीन है। सरपंच हरभजन सिंह के अलावा कई लोगों की मौजूदगी में उक्त जमीन की बोली गांव के स्कूल में करवाई जा रही थी। ग्रामीण गुरजीत सिंह ने साढ़े 13 लाख में उक्त जमीन की बोली दी। जमीन लेने के चाहवान हरी सिंह ने यह कहते हुए बोली नहीं दी कि इस बार गुरजीत सिंह को ठेका दे दो। तैश में आकर गुरजीत सिंह ने हरी सिंह को कहा कि पिछले वर्ष भी जमीन की बोली तुम्हें दी गई थी। इस बार भी मेरा सिक्का चला है। अब तुम जमीन लेकर दिखाओ। 
विज्ञापन


सरपंच हरभजन सिंह ने बोलीकार गुरजीत सिंह को ऐसे आपत्तिजनक भाषा बोलने से मना किया। आरोपी गुरजीत सिंह ने पहले सरपंच से धक्का-मुक्की की। इस दौरान साथी कश्मीर सिंह की डब से रिवाॅल्वर निकालकर सरपंच पर दो गोलियां चला दीं। सरपंच हरभजन सिंह ने बुर्जी के पीछे जाकर जान बचाई। डीएसपी कमलमीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed