{"_id":"616b3cf661a9ac4dd655071c","slug":"bsp-leader-arrested-with-heroin-of-34-crores-ordered-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता का पाक कनेक्शन उजागर: सरहद पार से मंगवाई थी 34 करोड़ की हेरोइन, अब रिमांड के दौरान किए और खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बसपा नेता का पाक कनेक्शन उजागर: सरहद पार से मंगवाई थी 34 करोड़ की हेरोइन, अब रिमांड के दौरान किए और खुलासे
Sun, 17 Oct 2021 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:28 AM IST
सार
पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब के फिरोजपुर से एक व्यक्ति को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। व्यक्ति बसपा नेता बताया जा रहा है। सरहद पार से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों से उसने हेरोइन मंगवाई थी। आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगने की खबरें हैं। बरामद की गई 6 किलो 710 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 34 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजपुर(पंजाब) पुलिस ने बसपा नेता दीदार सिंह से 34 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़े जाने पर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। जानकारों का कहना है कि पूछताछ दौरान उक्त आरोपी से पुलिस को अहम जानकारियां मिली है, जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी की निशानदेही पर सरहद स्थित बीएसएफ की टापू चौंकी के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेत से एक प्लास्टिक की बोरी में छह किलो 610 ग्राम हेरोइन मिली थी, जो आरोपी ने पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। पाक नशा तस्करों से उसके गहने संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बसपा नेता दीदार सिंह ने पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। इसके अलावा पुलिस को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। एक दिन का पुलिस रिमांड बाकी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दीदार सिंह से गहन पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत का आत्मसमर्पण, अरदास कर खुद को किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
आशंका जाहिर की जा रही है कि इसके संबंध कहीं जलालाबाद में ब्लास्ट करने वाले आरोपी जीजा-साला (सुखविंदर सिंह (साला) उर्फ सुक्खा वासी सीमांत गांव चांदी वाला जिला फिरोजपुर व प्रवीन कुमार (जीजा) वासी धर्मूवाला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का) से भी हो सकते हैं। दीदार का पिछला रिकाॅर्ड भी क्रिमनल है। इससे पहले एक अवैध पिस्तौल भी पकड़ा जा चुका है और इस संबंधी मामला भी दर्ज है। राजनीतिक की आड़ में हेरोइन तस्करी कर रहा था। वर्ष 2012 में दीदार बसपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। यही नहीं अपने गांव का सरपंच भी रह चुका है।
उधरए एसपी (आपरेशन) गुरमीत सिंह चीमा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दशहरा पर्व के चलते उनकी ड्यूटियां विभिन्न जगहों पर लगी थी। जैसे ही आरोपी से कुछ और मिलता है तो मीडिया को बताया जाएगा। फिलहाल अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।