{"_id":"61a75fc2eb0035345f30c315","slug":"bsf-fired-on-pak-drone-at-sundergarh-post-four-packets-of-heroin-found-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सुंदरगढ़ पोस्ट पर आया पाक ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, सर्च में मिले हेरोइन के चार पैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: सुंदरगढ़ पोस्ट पर आया पाक ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, सर्च में मिले हेरोइन के चार पैकेट
Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
सार
बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पीके सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से भेजे जाने वाले ड्रोन के मामलों पर चिंता व्यक्त की थी। इस तरह के मामलों और ड्रोन से संबंधित गतिविधियों से निपटने के लिए उन्होंने खास हिदायतें अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
ड्रोन।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि एक ड्रोन अमृतसर सेक्टर में अजनाला स्थित बॉर्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) सुंदरगढ़ पोस्ट पर आया। सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ की 183 बटालियन के जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरफ फायर किए तो यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया, जो सुबह तक चला। बीएसएफ को वहां से हेरोइन के 4 पैकेट मिले।
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ खासा सेक्टर अमृतसर के तहत भारत पाक सीमा अजनाला में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि बीएसएफ की 183 बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान करीब 12.30 बजे बीओपी सुंदरगढ़ पोस्ट इलाका में गश्त कर रहे जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी तो वे चौकस हो गए। जवानों ने ड्रोन की आवाज वाली दिशा में पांच राउंड फायर किए। जिसके तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
बीएसएफ के कंपनी कमांडर ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी, जिसके तुरंत बाद बल के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाके में तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया, जो सुबह तक चला। बीएसएफ जवानों ने सुबह वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए। जिनमें तीन किलो 600 ग्राम हेरोइन मिली। गौरतलब हो कि विगत दिनों बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पीके सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से भेजे जाने वाले ड्रोन के मामलों पर चिंता व्यक्त की थी। इस तरह के मामलों और ड्रोन से संबंधित गतिविधियों से निपटने के लिए उन्होंने खास हिदायतें अधिकारियों को दी थी। उसके तहत नई रणनीति के तहत बीएसएफ आधुनिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल कर रही है।