{"_id":"69ed7f0fbfe6d0d5ad0b837b","slug":"bribe-demanded-for-release-of-car-senior-constable-caught-red-handed-accepting-in-punjab-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत: सीनियर कांस्टेबल 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत: सीनियर कांस्टेबल 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ने किया काबू
Sun, 26 Apr 2026 08:27 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:27 AM IST
सार
शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की और रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस यूनिट फरीदकोट से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर अमनदीप कौर की अगुवाई में जाल बिछाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जैतो में तैनात सीनियर कांस्टेबल विक्रम शर्मा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई शिकायतकर्ता की पुख्ता शिकायत के आधार पर की गई।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ एक झगड़े की शिकायत दर्ज हुई थी। इसी मामले में आरोपी कांस्टेबल उसे थाने ले गया और उसकी आल्टो कार थाने में खड़ी कर दी। इसके बाद कार छोड़ने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की और रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस यूनिट फरीदकोट से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर अमनदीप कौर की अगुवाई में जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन