फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Beheaded body of child recovered from bag found in minor near village Lalbai of Muktsar

Muktsar: माइनर में मिले बैग से बरामद हुई बच्चे की सिर कटी लाश, गांव लालबाई में फैली दहशत

Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:37 PM IST
सार

मामले की सूचना मिलने के बाद थाना लंबी के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से शव को पहचान के लिए गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में रख दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Beheaded body of child recovered from bag found in minor near village Lalbai of Muktsar
मुक्तसर में माइनर से मिली बच्चे की सिर कटी लाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर के गांव लालबाई में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लालबाई के पास गुजरती माइनर में से मिले एक बैग में से चार वर्षीय बच्चे की सिर कटी लाश बरामद हुई जिसके बाद दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लंबी के गांव लालबाई में से गुजरती सुखचैन माइनर में काम कर रहा बेलदार शुक्रवार को भी रोजमर्रा की तरह सफाई कर रहा था। तभी उसने माइनर के पुल के पास बैग फंसा देखा। जब उसने बैग को बाहर निकाला तो उसमें एक बच्चे की सिर कटी लाश मिली। बेलदार ने तुरंत ग्राम पंचायत को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना लंबी पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद थाना लंबी के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की ओर से शव को पहचान के लिए गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में रख दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed