फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda: Businessman injured and looted worth Rs 4 lakh 88 thousand

Bathinda: व्यवसायी को घायल कर 4 लाख 88 हजार रुपये की लूट, तीन अज्ञात युवकों ने की वारदात

Sat, 04 Nov 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 10:38 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक जबरन उसकी दुकान में घुस आए और उससे पैसों की मांग की।

विज्ञापन
Bathinda: Businessman injured and looted worth Rs 4 lakh 88 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के गांव मलूका में शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक व्यवसायी को घायल कर उससे 4 लाख 88 हजार रुपये लूट लिए हैं। पीड़ित कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


तीन अज्ञात युवक दुकान में घुसकर कारोबारी पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाना दयालपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि जिले में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। बीती शुक्रवार तड़के स्थानीय एसएसपी आवास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बीएसएफ के एएसआई से लूटपाट की।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ दिन पहले भागू रोड पर अखबार बांट रहे एक हाॅकर से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था। शनिवार को मलूका गांव में लूटपाट की घटना घटी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।जानकारी अनुसार मलूका गांव निवासी लखी चंद ने बताया कि वह गांव में ही शटरिंग की दुकान का काम करते हैं व आटा चक्की भी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक जबरन उसकी दुकान में घुस आए और उससे पैसों की मांग की। पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो उक्त युवकों ने उस पर लोहे की राॅड से हमला कर उसे घायल कर दिया और उससे 4 लाख 88 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed