{"_id":"642bd15a22025bfce9019e44","slug":"attack-on-prisoner-in-firozpur-jail-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, दो कैदियों ने मारी चोट, सिविल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: फिरोजपुर जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, दो कैदियों ने मारी चोट, सिविल अस्पताल में भर्ती
Tue, 04 Apr 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:49 PM IST
सार
पीड़ित कैदी सुरजीत सिंह का आरोप है कि उसकी बैरक का इंटरकॉम फोन खराब हो गया था। वह इंटरकॉम फोन ठीक कराने की सूचना देने के लिए नई बैरक के पास गया था। वहां से जब वह लौट रहा था तो बैरक नंबर 4 में बंद कैदी रितिक कुमार व उसके साथी ने उस पर तीखी वस्तु से हमला कर दिया।
विज्ञापन
jail
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने एक कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कैदी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने दो आरोपी बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Gurdaspur Double Murder: डीआईजी आफिस में तैनात ASI ने पत्नी और बेटे को गोली से उड़ाया, कुत्ते की भी ली जान
विज्ञापन
पीड़ित कैदी सुरजीत सिंह वासी ईशा गराई, गुरुहरसहाए, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बैरक का इंटरकॉम फोन खराब हो गया था। वह अपनी बैरक से नई बैरक तक संबंधित मुलाजिमों को सूचित करने गया था। जब मुलाजिमों को सूचित कर अपनी बैरक में लौट रहा था तो बैरक नंबर-चार के पास आरोपी कैदी ऋतिक कुमार व एक अन्य बंदी ने उस पर तेजधार वस्तु से जानलेवा हमला बोल दिया। इस वारदात में सुरजीत के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
सुरजीत का आरोप है कि ऋतिक ने उसके सिर और दूसरे आरोपी ने भी उसके सिर पर वार किया, उसने दोनों हाथों से अपने सिर को बचाया तो उसके बाजू पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित कैदी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जेल मुलाजिम बैरक नंबर-चार की तरफ दौड़े और वहां पहुंच आरोपियों के चंगुल से सुरजीत को छुडवाया। जख्मी हालत में सुरजीत को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सुरजीत के बयान पर आरोपी ऋतिक कुमार वासी पुरानी सब्जी मंडी , नजदीक बगदादी गेट फिरोजपुर शहर समेत दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।