{"_id":"6083f52f8ebc3e5911503a9f","slug":"attack-on-police-party-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: पुलिस पार्टी पर गंडासे से हमला, सरकारी रिवाल्वर देख मौके से हुए फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: पुलिस पार्टी पर गंडासे से हमला, सरकारी रिवाल्वर देख मौके से हुए फरार
Sat, 24 Apr 2021 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 04:13 PM IST
सार
बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। घटना 23 अप्रैल देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस पार्टी पर हमला।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में शराब ठेकेदार और पुलिस पार्टी पर गांव चनारथल के पास ग्रामीणों की ओर से तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना कोटफत्ता पुलिस ने एएसआई दर्शन सिंह के बयान पर जगदीप सिंह, अजायब सिंह, बुध सिंह, जग्गा सिंह, सीता सिंह, गग्गी सिंह समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। घटना 23 अप्रैल देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को वे पुलिस पार्टी समेत शराब के ठेकेदार के साथ गांव चनारथल के पास जा रहे थे। अचानक जगदीप सिंह, अजायब सिंह, बुध सिंह, जग्गा सिंह, सीता सिंह और गग्गी सिंह ने उनकी गाड़ी पर गंडासे से हमला कर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और पुलिस पार्टी समेत ठेकेदार पर भी तेजधार हथियार से वार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जब उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपना सरकारी रिवाल्वर निकाला तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस पार्टी ने आरोपी बुध सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया था। थाना कोटफत्ता पुलिस के एएसआई धरविंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एएसआई के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले 21 अप्रैल देर शाम को गांव बंगी निहाल सिंह वाला में पुलिस पार्टी एवं शराब ठेकेदार के कारिंदों का ग्रामीणों ने घेराव किया था। उसके बाद यह अब दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन