फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on Police Party at Bathinda of Punjab

बठिंडा: पुलिस पार्टी पर गंडासे से हमला, सरकारी रिवाल्वर देख मौके से हुए फरार  

Sat, 24 Apr 2021 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 04:13 PM IST
सार

बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। घटना 23 अप्रैल देर शाम की बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Attack on Police Party at Bathinda of Punjab
बठिंडा में पुलिस पार्टी पर हमला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बठिंडा में शराब ठेकेदार और पुलिस पार्टी पर गांव चनारथल के पास ग्रामीणों की ओर से तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना कोटफत्ता पुलिस ने एएसआई दर्शन सिंह के बयान पर जगदीप सिंह, अजायब सिंह, बुध सिंह, जग्गा सिंह, सीता सिंह, गग्गी सिंह समेत बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे। घटना 23 अप्रैल देर शाम की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को वे पुलिस पार्टी समेत शराब के ठेकेदार के साथ गांव चनारथल के पास जा रहे थे। अचानक जगदीप सिंह, अजायब सिंह, बुध सिंह, जग्गा सिंह, सीता सिंह और गग्गी सिंह ने उनकी गाड़ी पर गंडासे से हमला कर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और पुलिस पार्टी समेत ठेकेदार पर भी तेजधार हथियार से वार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन



जब उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अपना सरकारी रिवाल्वर निकाला तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस पार्टी ने आरोपी बुध सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया था। थाना कोटफत्ता पुलिस के एएसआई धरविंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एएसआई के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले 21 अप्रैल देर शाम को गांव बंगी निहाल सिंह वाला में पुलिस पार्टी एवं शराब ठेकेदार के कारिंदों का ग्रामीणों ने घेराव किया था। उसके बाद यह अब दूसरा मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed