फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arhatiya shot dead in Khadur Sahib

खडूर साहिब में वारदात: आढ़ती की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या, मुठभेड़ के बाद दोनों शूटर गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 09:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 09:04 AM IST
सार

हरिके पत्तन निवासी आढ़ती राम गोपाल रविवार सुबह धूप में बैठे थे। बाइक सवार दो शूटरों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।  

विज्ञापन
Arhatiya shot dead in  Khadur Sahib
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

खडूर साहिब के कस्बा हरिके में आढ़त पर बैठे आढ़ती राम गोपाल की बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार शूटरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हरिके पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक शूटर के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे की भागते समय टांग टूट गई। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर दासूवाल ने ली है।

विज्ञापन


जिले के कस्बा हरिके पत्तन निवासी आढ़ती राम गोपाल रविवार की सुबह 9:30 बजे धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो शूटर उसके पास आए व उसके ऊपर फायर कर दिया और भाग गए। गंभीर रूप से घायल राम गोपाल को लोग निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं गोली चलने की सूचना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने आरोपियों का करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने आठ राउंड फायर किए। क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश जसप्रीत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा शूटर साहिबप्रीत सिंह भागने लगा तो किसी चीज में उलझकर गिर गया और उसका पैर टूट गया। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनका तीसरा साथी गांव जोणेके टी प्वाइंट पर कार में उनका इंतजार कर रहा था जो दोनों की गिरफ्तारी की खबर सुनकर भाग गया। डीएसपी (आई) रजिंदर सिंह मिनहास ने बताया कि दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद मामले की अगली जांच की जा रही है। मौके से दो पिस्तौल, 13 कारतूस, हत्याकांड में प्रयोग बाइक के अलावा आई-20 कार बरामद की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभ दासूवाल ने ली हत्या की जिम्मेदारी

इस हत्याकांड के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। लिखा कि रामगोपाल की हत्या उसने करवाई है। गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने लिखा कि राम गोपाल आतंकी लखबीर सिंह लंडा का खास बंदा था। यह लोग मिलकर काम करते थे। उक्त आढ़ती की हत्या कर उन्होंने अपने भाई सरपंच गुरदीप की हत्या का बदला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed