फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab police widow blackmail: An ASI of CIA Staff Caught with woman in Objectionable condition at Bathinda of Punjab

Punjab: महिला का शारीरिक शोषण करता एएसआई काबू, दुष्कर्म का केस दर्ज, बर्खास्त 

Wed, 12 May 2021 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 May 2021 12:20 PM IST
सार

पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने के बाद महिला के बयान पर आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी एएसआई को नौकरी से बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
punjab police widow blackmail: An ASI of CIA Staff Caught with woman in Objectionable condition at Bathinda of Punjab
पंजाब: कार्रवाई करते एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के थाना नथाना के अधीन आते एक गांव से नशा तस्करी के आरोप में पकडे़ गए युवक को केस से निकालने के लिए सीआईए स्टाफ 1 का एएसआई गुरविंदर सिंह युवक की मां को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी को महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए महिला के परिजनों और पुलिस ने सोमवार देर रात पकड़ लिया। 

विज्ञापन


थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने के बाद महिला के बयान पर आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी एएसआई को नौकरी से बर्खास्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


 
वहीं आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौकी भुच्चो में ब्लेड से हाथ काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना था कि अभी उक्त मामला उनके ध्यान में नहीं अगर ऐसा मामला उनके ध्यान में आता है तो आरोपी एएसआई के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। जबकि थाना नथाना के एसएचओ नरिंदर कुमार का कहना था कि आरोपी एएसआई ने मामूली ब्लेड मारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ 1 में तैनात एएसआई गुरविंदर सिंह ने 6 मई को अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर थाना नथाना के अधीन आते गांव के युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कैंट में अफीम तस्करी का केस दर्ज किया था। युवक की मां ने एएसआई से संपर्क कर बेटे के निर्दोष होने की बात कही तो एएसआई ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।

एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि एएसआई गुरविंदर सिंह पकडे़ गए युवक की मां को अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। महिला के बयान के अनुसार आरोपी एएसआई ने 10 मई को आदेश अस्पताल के नजदीक किसी जगह पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और फिर उसे भुच्चो छोड़ दिया।

एसएसपी ने बताया कि एएसआई 11 मई रात को फिर से महिला के साथ उसके घर में था तो गांव वालों एवं महिला के परिजनों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज कर आरोपी एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एएसआई को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए विभाग को लिखा गया है। 

एसएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे पर आरोपी एएसआई ने जो 400 ग्राम अफीम पकडे़ जाने के तहत नशा तस्करी का केस दर्ज किया है, उसकी भी गहराई से जांच करवाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में जांच के दौरान अगर किसी अन्य पुलिस कर्मी की शमूलियत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए। 

वहीं महिला ने बताया कि पुलिस ने उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसके बेटे को अफीम सहित पकडे़ जाने की जो जगह दिखाई, वह गलत है। एएसआई ने उसके बेटे को घर से उठाया था। महिला ने बताया कि उसका बेटा कोरोना संक्रमित था। 

महिला ने डीजीपी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की कि आरोपी एएसआई गुरविंदर सिंह के फोन की 6 मई की पूरी लोकेशन एवं कॉल डिटेल निकलवाई जाए और उसके बेटे पर दर्ज किए गए झूठे केस को खारिज किया जाए। महिला ने आरोप लगाया कि 6 मई को जब एएसआई ने उसके बेटे को घर से उठाया था तो उसके घर में पडे़ 60 हजार रुपये भी आरोपी एएसआई ले गया था। इसके बाद आरोपी एएसआई ने उससे एक लाख रुपये बतौर रिश्वत लिए थे। महिला के आरोपों पर एसएसपी ने कहा कि रिश्वत लेने के आरोप की भी गहराई से जांच की जाएगी। 

पंजाब महिला आयोग ने बठिंडा से एसएसपी से स्टेटस रिपोर्ट की तलब

विधवा महिला के साथ दुराचार करने की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने बठिंडा के एसएसपी से 17 मई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि यह मामला मीडिया द्वारा उनके ध्यान में आया था। अपने आदेश में उन्होंने एसएसपी बठिंडा को इस मामले की किसी सीनियर अधिकारी से जांच करवाते हुए आयोग को 17 मई तक ई-मेल द्वारा स्टेटस रिपोर्ट भेजने को कहा है ताकि इस केस पर अगली कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed