{"_id":"6030a85e8ebc3ee95457b726","slug":"a-man-murdered-his-brother-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पत्नी से संबंध के शक में ले ली भाई की जान, सिर पर मारी नलके की हत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : पत्नी से संबंध के शक में ले ली भाई की जान, सिर पर मारी नलके की हत्थी
Sat, 20 Feb 2021 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा में मर्डर।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब के बठिंडा में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। बठिंडा के तलवंडी साबो के अधीन आते गांव सीगों में वारदात हुई। आरोपी को शक था कि भाई के उसकी पत्नी के साथ संबंध थे। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
थाना तलवंडी साबो पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जसविंदर कौर ने बताया कि उसके देवर अंग्रेज सिंह को पिछले कुछ समय से संदेह हो रहा था कि उसके पति हरबंस सिंह के अपनी भाभी के साथ संबंध हैं। महिला ने अपने बयान में बताया कि गुरुवार को आरोपी अंग्रेज सिंह ने अपने भाई हरबंस सिंह के सिर पर नलके की हत्थी से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सब इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक हरबंस सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन