फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress raised questions on Pak visit of Aulakh

औलख के पाक दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tue, 19 Nov 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Nov 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on Pak visit of Aulakh
पंजाब कांग्रेस ने जगदीश भोला ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार अकाली नेता मनिंदर सिंह औलख के पाक स्थित नशा तस्करों और आतंकी समूहों से संबंधों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने औलख के वर्ष 2004 में बतौर क्रिकेटप्रेमी पाक  दौरे पर सवाल उठाए हैं।


 कुलजीत सिंह नागरा, रणदीप सिंह नाभा, गुरकीरत सिंह कोटली और बलबीर सिंह सिद्धू (सभी विधायक) ने पाकिस्तान से संबंधित ड्रग्स माफिया और वहां चल रहे आतंकवादी समूहों से मनिंदर के संबंध होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि सीमापार आतंकवाद, नशे की तस्करी और इस गोरखधंधे में अकाली नेताओं की भूमिका ने पंजाब पर बुरा प्रभाव डाला है, जिसका सामने आ रहे तथ्यों में खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि कनाडा और यूरोपीय देशों के कुछ कबड्डी क्लब और इससे जुड़े एनआरआई, जो हर साल उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की अगुवाई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कबड्डी कप में शामिल होते रहे हैं, यह गहरी चिंता का विषय है।


नेताओं ने मांग की कि इन एनआरआई के पिछले सात सालों में पाकिस्तान दौरे की भी जांच कराई जाए।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री के नोटिस में लाएंगे।

उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के आचरण के लिए अकाली दल के नेतृत्व को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है, जो युवा अकाली दल के प्रधान व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की शह प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed