फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   compliants, family, police, commissioner

घरेलू मामलों की शिकायतों से जूझते रहे पुलिस कमिश्नर

Fri, 03 Jan 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 03 Jan 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
compliants, family, police, commissioner
महानगर के लोगों की अलग-अलग शिकायतों से शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों सहित जिला पुलिस के आलाधिकारी दिन भर जूझते रहे।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा शुक्रवार को बाबा थान सिंह चौक के पास स्थित शगुन पैलेस में लगाए गए शिकायत निवारण कैंप के दौरान एडीसीपी 1 के इलाके में रहने वाले कमिश्नर के पास फरियाद लेकर पहुंचे। कैंप के दौरान पुलिस ने करीब दो सौ शिकायतों का निपटारा किया।


इस दौरान कुछ मामलों में आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए और कुछ मामले उच्चाधिकारियों को जांच के लिए सौंपे। इस दौरान कुछ लोगों ने वहां शिकायत को लेकर हंगामा भी किया। एक महिला तो शिकायत करते करते बेहोश ही हो गई।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला पुलिस की तरफ से लोगों की शिकायतें सुनने के लिए शगुन पैलेस में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। जिसमें पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों खुद सारा दिन मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने उनके पास शिकायतें दी। जिसे पुलिस कमिश्नर नेे अधिकारियों और इलाका एसएचओं के साथ मौके पर ही निपटवाया। कुछ मामलों में तो पुलिस कमिश्नर ने इलाका एसएचओ को मामला दर्ज करने के भी आदेश मौके पर ही दे दिए और कुछ मामलों की जांच आलाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमिश्नरेट होने के बाद पहली बार लगा ऐसा कैंप
जब से लुधियाना में पुलिस कमिश्नरेट लागू किया गया है। उसके बाद पहली बार ऐसा शिकायत निवारण कैंप लगा है जिसमें कमिश्नर लोगों की शिकायतें सुनने के लिए खुद बैठे हो। पहले भी जिला पुलिस की तरफ से कई बार शिकायत निवारण कैंप के आयोजन किए जा चुके है, लेकिन एडीसीपी रैंक के अधिकारी ही वहां मौजूद रहते थे, लेकिन इस बार पुलिस कमिश्नर शिकायत निवारण कैंप में खुद मौजूद रहे।

एसएचओ पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप
पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत करने पहुंची गुलचमण गली में रहने वाली एक महिला ने कहा कि उसका पति मैचों में दड़ा सट्टा लगाता है। उसके पति के एक अन्य महिला के साथ संबंध है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके पति को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसमें उसके साथ रहने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त महिला को उसके पति की बीवी बता दिया, जबकि वह उसकी पत्नी है।

जब उसने इलाका एसएचओ से बात की तो उसके भांजे के नाम पर उसे परेशान किया जाने लगा। उसने पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों के सामने ही इलाका एसएचओ पर रिश्वत लेने के साथ साथ कई तरह के गंभीर आरोप लगा दिए। जिसे पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन देकर भेज दिया।


बेटी के साथ शिकायत करने आई महिला हुई बेहोश

सलेम टाबरी इलाके में रहने वाली तृप्ता देवी अपनी बेटी सुनीता रानी के साथ शिकायत करने के दौरान बेहोश हो गई। जिन्हें पुलिस मुलाजिमों ने संभाला और किसी तरह होश में लाकर पानी पिलाया। तृप्ता देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी कुछ समय पहले नकोदर में रहने वाले सेहत विभाग के एक अधिकारी के साथ हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी का विवाद हो गया।



उन्होंने कहा कि जनवरी 2013 में उसने इसकी शिकायत वुमन सेल पुलिस के पास की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत करने के दौरान ही तृप्ता देवी बेहोश हो गई। उसके होश में आने के बाद कमिश्नर ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed