फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Mann brother Gyan Singh joins BJP

Punjab: सीएम मान के भाई ने की बगावत, थामा भाजपा का दामन; AAP के ये नेता भी हुए शामिल

Mon, 11 May 2026 04:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 May 2026 04:54 PM IST
सार

पंजाब में सोमवार को बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। 

विज्ञापन
CM Mann brother Gyan Singh joins BJP
सीएम मान के भाई ने ज्वाइन की भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में ज्ञान सिंह मान ने BJP की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


इस मौके पर बलजिंदर सिंह वड़िंग ने भी भाजपा में शामिल होने का एलान किया। इसके अलावा आप नेता मनजिंदर सिंह ने भी भाजपा का हाथ थामा। यह घटनाक्रम पंजाब-हरियाणा की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


हाल ही में सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में हुए थे शामिल 
हाल ही में आप के सात राज्यसभा सांसदों जिनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह आदि पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। यह आप की राज्यसभा ताकत का दो-तिहाई हिस्सा था, जिसने पार्टी में भारी बेचैनी पैदा कर दी। आप और सीएम भगवंत मान ने इसे ऑपरेशन लोटस करार देते हुए बीजेपी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उद्योग मंत्री के घर पर ईडी के रेड से और गरमाया मामला
वहीं, पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड के बाद उनकी गिरफ्तारी से माहौल और भी गरमा गया। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग और जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की विशेष अदालत ने सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। अदालत ने कहा कि मंत्री के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं और धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए पूछताछ जरूरी है। मामला 157.12 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़ा है। लुधियाना और बलाचौर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आप-भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल शांत कराया।

ईडी ने अरोड़ा को बीते शनिवार की शाम चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उनसे जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के गुरुग्राम स्थित परिसर पर भी छापा मारा गया था। अधिकारियों के अनुसार अरोड़ा को रात में सड़क मार्ग से गुरुग्राम लाया गया और रविवार को पीएमएलए कोर्ट के जज नरेंद्र सूरा के समक्ष पेश किया गया। अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पंजाब में आप कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed