{"_id":"68f795dd5fbdd0b65b0c0f87","slug":"cm-bhagwant-mann-on-dig-bhullar-corruption-case-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DIG भुल्लर: सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट, कहा- मैंने ही दिए थे सस्पेंड करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DIG भुल्लर: सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट, कहा- मैंने ही दिए थे सस्पेंड करने के आदेश
Tue, 21 Oct 2025 07:48 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:48 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैंने ही डीआईजी को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीआईजी रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतखोरी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा मेरे द्वारा ही डीआईजी रोपड़ को पुलिस महकमे से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में नामजद कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, उसका बिल्कुल साथ नहीं दिया जाएगा। हर तरह की रिश्वतखोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जंग जारी रहेगी।
पंजाब सरकार ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 18 अक्तूबर को निलंबित किया था। गृह विभाग ने यह कार्रवाई की थी। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने बीते वीरवार को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला।
डीआईजी के घर से मिला था साढ़े सात करोड़ रुपये कैश
डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ कोठी से साढ़े सात करोड़ कैश मिला है। यह कैश 3 बैग और एक सूटकेस में भरा हुआ था। इसके अलावा सोने के गहने, 22 मंहगी बेशकीमती घड़ियां, बैंक के लॉकरों की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

ਰਿਸ਼ਵਤਖ਼ੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚ D.I.G ਰੋਪੜ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੂੰ ਮੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮਹਿਕਮੇ ਤੋਂ ਸਸਪੈਂਡ ਕਰਨ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ..ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਭਾਵੇਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਹੋਵੇ ਉਸਦਾ ਬਿਲਕੁਲ ਸਾਥ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ..ਹਰੇਕ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤਖ਼ੋਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਆਮ ਆਦਮੀ…
विज्ञापन विज्ञापन— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 21, 2025
डीआईजी के घर से मिला था साढ़े सात करोड़ रुपये कैश
डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ कोठी से साढ़े सात करोड़ कैश मिला है। यह कैश 3 बैग और एक सूटकेस में भरा हुआ था। इसके अलावा सोने के गहने, 22 मंहगी बेशकीमती घड़ियां, बैंक के लॉकरों की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।
बिचौलिए कृष्णु ने खोले कई राज
बिचौलिए कृष्णु ने सीबीआई पूछताछ में यह बात कबूल की है कि वह डीआईजी के कहने पर मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, डेराबस्सी, जीरकपुर, पटियाला और अन्य बहुत सी जगहों पर बड़े लोगों से रकम पकड़ने जाता था। बिचौलिए ने पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ समय से वह हर महीने डीआईजी साहब के कहने पर अलग-अलग लोगों के पास जाकर 5 से 7 लाख रुपये लेकर आता था। कई बार यह रकम डेढ़ से दो महीने के अंदर लाने के लिए कही जाती थी। लेकिन स्क्रैप डीलर अकाश बत्ता से इस बार 8 लाख रुपये रिश्वत लेना दोनों को महंगा पड़ गया।
संपित्तयों की जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे
डीआईजी के घर और ठिकानों से मिली संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई ने जिन बेनामी संपत्तियों का अपने अधिकारिक नोट में जिक्र किया है अब उनकी जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं। आखिरकार ये बेनामी संपत्तियां कैसे खरीदी गईं, इनके लिए पैसा कहां से आया। इन तथ्यों पर सीबीआई जांच में जुटी है। इसके अलावा डीआईजी के पास से जो डायरी मिली है उसने कई रसूखदारों को भी जांच के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।