फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Cm Bhagwant mann campaigns for Sangrur By Election

Sangrur By Election: भगवंत मान ने संभाला प्रचार, लोगों का फीका जोश देख फिर से कॉमेडी का तड़का लगाने को विवश हुए सीएम

Sun, 19 Jun 2022 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 08:20 AM IST
सार

सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की यह पहली सियासी अग्नि परीक्षा है। भगवंत मान के लिए यह उपचुनाव इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि वे इस सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

विज्ञापन
Cm Bhagwant mann campaigns for Sangrur By Election
संगरूर उपचुनाव के लिए प्रचार में जुटे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। भगवंत मान ने सीएम बनने के बाद इस सीट से इस्तीफा दिया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीती आम आदमी पार्टी के लिए संगरूर के उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह की जीत तय करने में सीएम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन


वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि सियासी जमीन को खिसकता देख सीएम फ्रंट फुट पर आ गए हैं। उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और बेरोजगारी मुद्दे ने आप की परेशानी काफी बढ़ा दी है। भगवंत मान की चुनावी गतिविधियों में पहले जैसा जादू नहीं दिख रहा है। लोगों के आप के प्रति फीके पड़े जोश को धार देने के लिए सीएम मान फिर से कॉमेडी का तड़का लगाने को विवश हो गए हैं।

विज्ञापन

कई जगह हुआ विरोध

संसदीय क्षेत्र में कई जगहों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने भी आप की चिंता बढ़ा दी है। संगरूर और सुनाम में बेरोजगार जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो का पहले की तरह जादू दिखाई नहीं दे रहा है। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मुख्यमंत्री के समागम बेहद सीमित रखे जा रहे हैं ताकि विरोध करने वालों के आने से पहले ही रैली आदि समाप्त हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की यह पहली सियासी अग्नि परीक्षा है। भगवंत मान के लिए यह उपचुनाव इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि वे इस सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस उपचुनाव को लेकर उनकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीएम मान अपने भाषणों में संगरूर संसदीय सीट को आम आदमी पार्टी की सियासी राजधानी बता रहे हैं। उपचुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और सभी दलों के नेताओं ने अपनी सरगर्मियों को गति दे दी है लेकिन मतदाताओं की अजीब खामोशी यहां नए समीकरण बनने के संकेत जरूर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed