{"_id":"731c60b2bac0a5aa91bcff98a1919c05","slug":"club-s-glass-broken-six-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के क्लब का टूटा शीशा, छह बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के क्लब का टूटा शीशा, छह बच्चे जख्मी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 30 Sep 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना सतलुज क्लब में निजी कंपनी द्वारा कराई जा रही डांस प्रतियोगिता के आडिशन के दौरान ज्यादा भीड़ आने से क्लब के हाल का शीशा टूट गया।
इसकी चपेट में आकर छह बच्चे जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से अधिकतर बच्चों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार सतलुज क्लब में सोमवार को बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के हाल में बच्चों एवं अभिभावकों की काफी भीड़ हो गई। लिहाजा प्रबंधकों ने कुछ लोगों को बाहर जाने को कहा तो इसी दौरान आपस में विवाद भी हुआ। भगदड़ में हाल के दरवाजे का शीशा टूट गया।
उसके कांच की चपेट में आकर करीब छह बच्चे जख्मी हो गए। परिजनों का आरोप है कि अव्यवस्था के कारण ही यह हादसा हुआ है। जख्मी बच्चों में शिमलापुरी के हरविंदर सिंह, चंडीगढ़ रोड के रहने वाले निशा, मुस्कान, नीता, अमर एवं नितिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक बच्ची के पिता गुरपाल सिंह ने थाना डिवीजन नंबर आठ में पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।